देवघर, अगस्त 1 -- मधुपुर प्रतिनिधि महिला महाविद्यालय मधुपुर में कार्यरत दलित और आदिवासी महिला एवं शैक्षणिक कर्मियों ने प्राचार्य और अन्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 35 कर्मियों ने संयुक्त रूप से थाना प्रभारी को आवेदन देकर गाली-ग्लौज, धमकी, जातिसूचक शब्दों के प्रयोग और जबरदस्ती सफेद कागज पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता शीला देवी और अन्य कर्मियों ने आवेदन में बताया कि गत 14 जुलाई को प्रभारी प्राचार्य डॉ. भरत प्रसाद के साथ शैक्षणिक कर्मी देवाशीष कुमार व विकास चंद्र झा ने ऑफिस में बुलाकर तीन गैर-शैक्षणिक महिला कर्मियों के साथ अपशब्द कहे, धमकी दी और मारपीट की। यह भी पढ़ें- छात्राओं संग डिनर की चाह, करता था अश्लील बातें! यूनिवर्सिटी के HOD पर गिरी गाज आरोप है कि उसके बाद उनसे जबरदस्त...