चतरा, अप्रैल 18 -- चतरा प्रतिनिधि। महिला महाविद्यालय, चतरा में आयोजित तीन दिवसीय हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस शिविर में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मानसिक शांति, आत्मिक संतुलन तथा सकारात्मक जीवन दृष्टि की ओर महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए। समापन दिवस की शुरुआत विशेष ध्यान सत्र से हुई, जिसमें प्रशिक्षकों ने ध्यान के माध्यम से जीवन में संतुलन और लक्ष्य प्राप्ति के महत्व को समझाया। तीन दिनों तक चले इस शिविर में छात्राओं को गहन ध्यान अभ्यास, आंतरिक शुद्धिकरण (क्लीनिंग) और प्रार्थना की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति एवं प्रेरक उदाहरणों के माध्यम से ध्यान को दैनिक जीवन में अपनाने के सरल उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस शिविर ने उनके आत्मविश्वा...