पलामू, जुलाई 7 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी डिपार्टमेंट ऑफ़ हायर एंड टेक्निकल एजुकेशन की ओर से एनपीयू के छात्र छात्राओं के लिये यूथ एंपावरमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम स्किल व शिक्षकों के लिए फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 10 जुलाई तक अलग अलग पालियों में विद्यार्थियों व शिक्षकों के लिए संचालित की जाएगी। इसका संचालन झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी, उसके ज्ञान साझेदार, द आर्ट ऑफ़ लिविंग बेंगलुरु द्वारा संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कुलपति डा दिनेश कुमार सिंह, डीएसडब्ल्यू कैप्टन डा एसके पांडेय, कुलसचिव डा नफीश अहमद, विशाल कुमार, डा पीजीयूष मल पहाड़िया, रिया तायल, कृति मिश्रा, सुमित कुमार व कॉलेज की प्रभारी प्राचार्या डॉक्टर मोहिनी गुप्ता, ...