उरई, मार्च 19 -- उरई। जिला महिला अस्पताल में महिला मरीज की पैथोलॉजी जांच न करने पर हंगामा हुआ। पीड़ित पति ने लैब टेक्नीशियन और स्टाफ की मनमानी की शिकायत सीएमओ से करते हुए कार्रवाई की मांग की है। शहर के रविन्द्र गौतम ने सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का शिकायती पत्र देते हुए कहा कि पत्नी ऋचा गौतम को जिला महिला अस्पताल ले गया था। सुबह 10:50 बजे पैथोलॉजी में पहुंचा, पैथोलॉजी के बाहर गार्ड ने पत्नी का जांच पर्चा लेने से मना कर दिया। जबकि विभाग के भीतर जो अन्य व्यंक्ति पर्चा जमा कर रहा था उसने कल आने को कहा। पत्नी की जांच के लिए टोकन की मांग की तो वहां कर्मचारियों ने अभद्रता कर कहा 10 बजे के बाद टोकन नहीं बनेगा। जब आपत्ति जताई और सीएमओ से फोन पर बात कराने का आग्रह किया तो पैथोलॉजी के इंचार्ज ने अमर्यादित व्यवहार कर इनकार कर दिया। शिकायतकर्ता रविंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.