बक्सर, फरवरी 3 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला मंडल कारा में कैदियों व कर्मियों को अग्नि सुरक्षा व भूकंप से बचाव की जानकारी दी गई। जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर महिला मंडल कारा परिसर में मंगलवार को अग्नि सुरक्षा एवं भूकंप से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, प्रधान अग्निक भानु प्रताप तथा अन्य अग्निशमन कर्मियों की टीम मौजूद रही। मॉक ड्रिल के माध्यम से जेल कर्मियों और बंदियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित निकासी के उपाय, प्राथमिक अग्निशमन तकनीक तथा भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। अग्निशमन टीम ने आग बुझाने वाले यंत्रों के सही उपयोग का प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.