दरभंगा, जनवरी 2 -- बिरौल। सुपौल बाजार में महिलाओं ने नववर्ष का स्वागत इस वर्ष भी भक्ति और सेवा के भाव के साथ अनोखे अंदाज में किया। नववर्ष के अवसर पर सुपौल बाजार स्थित कबीर विद्यापीठ परिसर में महिला मंडली के तत्वावधान में भजन-कीर्तन एवं सत्संग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर हो उठा। भजन-कीर्तन के उपरांत महिलाओं ने अपने हाथों से विविध व्यंजन तैयार कर साधु-संतों के लिए भंडारे का आयोजन किया। संत-भंडारे के बाद उपस्थित सभी महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान आपसी सौहार्द, सेवा और आध्यात्मिक एकता का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। गौरतलब है कि नववर्ष के आगमन पर महिला मंडली द्वारा प्रत्येक वर्ष इसी तरह संत-भंडारा एवं सत्संग का आयोजन सद्गुरु विद्यापीठ में किया ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.