देहरादून, मार्च 26 -- देहरादून। उत्तराखंड महिला मंच ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर पूंजीपतियों के लाभ के लिए भू-कानूनों में बदलाव करने का आरोप लगाते हुए कड़ा विरोध जताया है। मंच की प्रतिनिधि निर्मला बिष्ट ने कहा कि जहां पहाड़ के निवासी आपदा और जंगली जानवरों की मार झेल रहे हैं, वहीं सरकार बाहरी धन्नासेठों को जमीनें सौंप रही है। मंच ने गैरसैण को स्थायी राजधानी न बनाने और वहां के सरकारी भवनों को निजी कंपनियों या शादियों के लिए देने के विचार को शहीदों के सपनों का अपमान बताया। इसके अलावा, अंकिता भंडारी हत्याकांड पर नेताओं के बयानों की भी निंदा की गई। महिला मंच ने जनता से आह्वान किया है कि अंकिता को न्याय दिलाने और गैरसैण को राजधानी बनाने के लिए एकजुट हों। साथ ही, चेतावनी दी कि जनविरोधी नीतियों का समर्थन करने वाले नेताओं को 2027 के चुनाव में वोट न द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.