हल्द्वानी, नवम्बर 4 -- उत्तराखंड के बागेश्वर से लगभग दो हफ्ते से लापता हुए वकील और पूर्व नगर पार्षद धीरेंद्र परिहार उर्फ कक्कू (35 वर्षीय) की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक भाई-बहन की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गोमती नदी के पास एक गहरी खाई से धीरेंद्र परिहार का सड़ा-गला शव भी बरामद कर लिया है। मृतक बागनाथ वार्ड का रहने वाला था और 17 अक्टूबर से लापता था। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस वारदात की आरोपी महिला तक पहुंची। जिसका कहना है कि पूर्व पार्षद ने उसके साथ रेप की कोशिश की थी, जिसके बाद आत्मरक्षा में किए वार में परिहार की मौत हो गई। इससे पहले कक्कू के लापता होने को लेकर उनकी मां नंदी परिहार ने 31 अक्टूबर को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 17 अक्टूबर की शाम को बागेश्वर ...