आगरा, जून 5 -- कल्याण फाउंडेशन की ओर से सेवा कार्यों की शृंखला में जिला जेल के महिला बैरक में 20 सीलिंग फेन लगवाए गये। अध्यक्ष प्रतिमा भार्गव और सचिव संगीता जैन ने बताया कि संस्था निरंतर नौ वर्षों से जेल में कार्यरत है। पिछले साल एक महिला बैरक में पंखे लगाए गए थे और इस वर्ष दूसरे बैरक में 20 पंखे लगाए गए हैं। अधिक मास के चलते महिला बंदियों और बच्चों को आम और खरबूजे का वितरण किया गया। ये सभी कार्य एडब्ल्यूए संस्था के सहयोग से किया गया। जिसके लिए हम सुरुचि शर्मा, रूबी गुप्ता, वैशाली भदौरिया का आभार व्यक्त करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...