मिर्जापुर, फरवरी 13 -- मिर्जापुर। विंध्याचल के एक मोहल्ले से दो दिन पूर्व भदोही ननिहाल जाने के लिए निकली युवती संदिग्ध हाल में लापता हो गई। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। छानबीन के दौरान शास्त्री पुल के पास सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। फुटेज में युवती बुर्का पहनकर एक महिला के साथ जाते हुए दिखाई पड़ी। पुलिस जल्द से जल्द युवती को बरामद करने का दावा कर रही है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 20 वर्षीय पोती दस फरवरी की दोपहर बारह बजे घर से भदोही ननिहाल जाने के लिए निकली। देर शाम तक जब पोती ननिहाल नहीं पहुंची तो परिजन परेशान हो गए। रिश्तेदारों के यहां तलाश किए, लेकिन पोती का कुछ पता नहीं चला। तब 11 फरवरी को विंध्याचल थाने पर सूचना दी। लापता युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज करने क...