इटावा औरैया, अप्रैल 17 -- इटावा, संवाददाता। प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव संसद में महिला आरक्षण बिल को पास कराने में बाधक बने हैं। यहां बुद्धा पार्क में पर्यटन विभाग की योजनाओं का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारों से शुक्रवार शाम बातचीत में जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने भी अपने समय में महिला बिल का विरोध किया था और आज अखिलेश यादव महिला बिल का विरोध कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- 'नारी विरोध में सपा-कांग्रेस वैसे ही खाक होगी जैसे लंका खाक हुई थी' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि महिला बिल के लागू होने से किसी को कोई नुकसान ...