पटना, अप्रैल 18 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सरकार पर हमला बोला है। शनिवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा महिलाओं को आरक्षण देने की नहीं थी। महिला बिल का विरोधी कोई नहीं है। संविधान में बदलाव की कोशिश की जा रही थी, जो महिला आरक्षण बिल पहले पास हुआ था, उसे ही लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने ओबीसी आरक्षण का मुद्दा भी उठाया। कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इस वर्ग के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं? अगर पुरुषों की जाति है तो महिलाओं की क्या नहीं है। इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया है। यह भी पढ़ें- भाजपा महिला आरक्षण पर भ्रम फैला रही: डिंपल यादव चुनावी माहौल में आनन-फानन में बिल लाने की जल्दबाजी थी। सरकार का मकसद राजनीतिक लाभ लेना था। बिहार सरकार से सीधा जवाब मांगा कि राज्य को विकसित बनाने की ठोस ...