नोएडा, मार्च 22 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के नॉलेज पार्क पांच में रविवार को जिला खेल विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश आमंत्रण बास्केटबॉल महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मिसेज एशिया पैसिफिक विश्व 2025 में सौंदर्य प्रतियोगिता के खिताब की विजेता बिंदु भाटिया ने किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय खेल अधिकारी मेरठ मंडल जितेंद्र यादव रहे। पहले दिन प्रयागराज ने हापुड़ को 21-9 से, आगरा ने गौतमबुद्धनगर को 44-21 से और गाजियाबाद ने अलीगढ़ को 40-28 से हराया। वहीं दूसरे मैच में गाजियाबाद ने हापुड़ को 25-6 से हराया। बाकी के मुकाबले आज यानी सोमवार को खेले जाएंगे। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ.परवेज अली ने बताया कि 24 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में हापुड़, आगरा, प्रयागराज, गौतमबुद...