हाथरस, फरवरी 3 -- हाथरस। रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एंटी करप्शन टीम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात गिरफ्तार की गई महिला लिपिक ने पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। गिरफ्तार महिला बाबू के खुलासे ने कई अधिकारियों और कर्मचारियों की टेंशन बढ़ा दी है। पूरे दिन अधिकारी और कर्मचारी इस बात की जानकारी करने को लेकर काफी बेचैन दिखाई दिए, आखिर महिला लिपिक द्वारा क्या खुलासे किए गए हैं। एंटी करप्शन यूनिट अलीगढ़ की टीम द्वारा सोमवार की दोपहर को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात महिला बाबू बबीता को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए कार्यालय से ही गिरफ्तार किया। महिला लिपिक पर आरोप है कि बी फार्म प्रशिक्षु से इंटर्नशिप के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलॉटमेंट के बदले में 5000 रुपये मांग गए थे। शि...