आजमगढ़, मार्च 22 -- मऊ, संवाददाता। मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत महिला बाइक रैली को पुलिस लाइन से रविवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली को हरी झंडी अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने दिखाकर रवाना किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनुप कुमार ने बताया कि मिशन शक्ति प्रदेश सरकार का एक प्रमुख अभियान है। इसका उद्देश्य नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करना है। महिला पुलिस बाइक रैली का आयोजन इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के लिए किया गया है। यह रैली नारी सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देने के साथ-साथ समाज में महिलाओ...