उदयपुर, मार्च 31 -- आमतौर पर चोरी के मामलों में अपराधी तकनीक का सहारा लेते हैं, लेकिन उदयपुर के कुराबड़ थाना इलाके में सामने आया यह मामला पारंपरिक सोच से बिल्कुल उलट है। यहां एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है, जिसने हाई-टेक पुलिसिंग को मात देने के लिए लो-टेक लेकिन बेहद चालाक तरीका अपनाया। महिलाओं का भेष, बिना मोबाइल के नेटवर्क और पक्षियों की आवाज में संवाद-यह सब मिलकर एक ऐसी क्राइम स्टोरी बनाते हैं, जो किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं लगती।ज्वेलरी शॉप बनी टारगेट, 80 लाख की चांदी पार मामले की शुरुआत मोहित ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी से हुई, जहां से करीब 80 लाख रुपए की चांदी पार कर ली गई। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा। न सीसीटीवी में स्पष्ट पहचान, न मोबाइल लोकेशन ऐसे में यह केस पुलिस के लिए चुनौती बन गया। लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.