बरेली, जून 2 -- महिला फेसबुक फ्रेंड ने वकील को लुभावनी बातों में फंसाया और क्रिप्टो शेयर मार्केट के जरिये मोटा मुनाफा कराने का झांसा देकर 15.44 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में महिला समेत दो आरोपियों पर साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नवाबगंज के गांव दलेलनगर निवासी वकील अजय प्रकाश ने पुलिस को बताया कि मार्च 2026 में फेसबुक पर कोमल अग्रवाल नाम की महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। मोबाइल नंबर शेयर होने के बाद उनके बीच व्हाट्सएप पर बात होने लगी। कोमल ने खुद को राजसी राजपूताना कल्चर सिविल लाइन अजमेर की रहने वाली बताया। विश्वास में लेकर कोमल ने क्रिप्टो शेयर मार्केट में निवेश करने को कहा। उसने बताया कि वह खुद भी कई साल से यह काम कर रही है और फिर उसने रविंद्र भाटी नाम के एडवाइजर से बात कराई। कहा कि एडवाइजर मुनाफे का 30 प्रतिशत लेगा।...