बगहा, फरवरी 18 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं मौजे माधोपुर खेल मैदान में आयोजित महिला फुटबॉल फ्रेंडशिप मैच में सिवान की टीम ने छपरा को 3-1 से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। सिवान की टीम पूरे मैच में बढ़त बनाए रखने में सफल रही। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीओ विवेक कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि माधोपुर की मुखिया मंजुला मिश्रा, समाजसेवी झुन्नू सिंह, एसआई मधु कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमित कुमार गुड्डू, सरपंच प्रतिनिधि मैनुद्दीन खां व सुमित कुमार ने किया। एमएच क्लब माधोपुर द्वारा आयोजित मैच के दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र और फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। सिवान की मनीषा कुमारी ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई। उनके इस शानदार गोल के लिए मुखिया मंजुला मिश्रा, समाजसेवी झुन्नू सिंह एवं पप्पू खां द्वारा 5100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। छपरा की ओर से सप...