गोंडा, मार्च 12 -- गोण्डा। शहर के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मे पांच दिवसीय 14 से 18 मार्च तक आपेन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें दस टीमें प्रतिभाग करेंगी। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर ने बताया कि 14 को को दोपहर दो बजे डीएम प्रतियोगिता की शुरुआत करेगी। उन्होंने बताया कि अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, गोंडा, महाराजगंज, बलिया और संत कबीरनगर की टीमें प्रतिभाग करेंगी। सभी टीमें 13 को स्टेडियम पहुंचेगी। प्रतियोगिता में खेल विभाग के अफसरों के साथ फुटबॉल संघ के पदाधिकारी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.