मुंगेर, जनवरी 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमालपुर इकाई की ओर से सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर एक दिवसीय महिला फुटबॉल टूर्नामेंट (अंडर-14) का आयोजन स्थानीय रामपुर रेलवे मैदान परिसर में किया गया। इस प्रतियोगिता में मुंगेर जिले की चार टीमों में रामपुर, बोचाही, नौलखा एवं नौवागढ़ी की महिला खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में नौलखा की टीम खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन कर टूर्नामेंट पर शानदार कब्जा जमाया। नौलखा ने बोचाही को 3-0 से पराजित किया। वहीं उपविजेता बोचाही की टीम रही तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब वैष्णवी कुमारी को दिया गया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन आदर्श थाना जमालपुर के एसएचओ पंकज कुमार पासवान, विशिष्ट अतिथि अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान और परिषद की प्रदेश मंत्री आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.