बगहा, अप्रैल 8 -- मनोज पी यादव नरकटियागंज।निज प्रतिनिधिलखीसराय जिला में आयोजित होने वाले बिहार राज्य महिला फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बुधवार को पश्चिम चंपारण जिला महिला टीम की घोषणा कर दी गयी।टीम में कुल 19 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।जिला फुटबॉल संघ के सचिव इंतेशारूल हक ने बताया कि टीम चयन को लेकर बीते 28 मार्च से टाउन क्लब नरकटियागंज के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा था। जिला टीम में आशु कुमारी को कप्तान व नीतू कुमारी को उपकप्तान की जिम्मेवारी दी गयी है।वही अन्य चयनित खिलाड़ियों में लक्की कुमारी, निशा कुमारी,शालू ख़ातून,सुप्रिया कुमारी,सुमन कुमारी,गुड़िया कुमारी,अन्नू कुमारी,दीपरानी कुमारी,मोनी कुमारी,रिया कुमारी,प्रिया कुमारी,मुस्कान कुमारी,नमिता कुमारी,प्रीति कुमारी,नेहा कुमारी,मुस्कान ख़ातून व पूजा कुमारी शामिल है।उन्होंने ब...