सराईकेला, जुलाई 19 -- चयन शिविर का आयोजन खरसावां,संवाददाता। सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में रविवार को चयन शिविर का आयोजन किया गया। कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं 95 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिनमें से 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन शिविर का शुभारंभ जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो, जिला स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव दिलदार, पिनाकी रंजन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया。

महिला खिलाड़ियों की भागीदारी जिला ओलंपिक संघ के सचिव सिकंदर महतो ने कहा कि बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ियों की भागीदारी यह दर्शाती है कि कोल्हान क्षेत्र में फुटबॉल के प्रति युवतियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐस...