नई दिल्ली, मार्च 3 -- महिला फुटबॉल : भारत का पहला मैच आज वियतनाम से पर्थ। भारतीय टीम बुधवार को यहां अपने से अधिक रैंकिंग वाली वियतनाम की टीम के खिलाफ एएफसी महिला एशियाई कप फुटबॉल के अपने अभियान की शुरुआत करेगी। फीफा रैंकिंग में भारत 67वें जबकि वियतनाम 36वें स्थान पर है। भारत चार टीमों के ग्रुप में रैंकिंग के लिहाज से सबसे निचले पायदान पर है। ग्रुप की अन्य तीन टीमें वियतनाम, जापान और चीनी ताइपे हैं। भारत ने अपने पिछले अंतरराष्ट्रीय मैच अक्तूबर 2025 में ईरान और नेपाल के खिलाफ खेले थे, जिसमें 0-2 और 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत 7 मार्च को इसी मैदान पर जापान का सामना करेगा जबकि ग्रुप सी में उसका अंतिम मैच 10 मार्च को सिडनी में चीनी ताइपे से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...