पूर्णिया, फरवरी 25 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। एसबीआई आरसेटी पूर्णिया द्वारा आयोजित 06 दिवसीय वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन आरसेटी निदेशक ग्लोरियस प्रकाश मिंज एवं जीविका से प्रबंधक फाइनेंशियल इंक्लूजन बहाउद्दीन ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरण कर किया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया पूर्व प्रखंड मुख्यालय परिसर में अवस्थित आरसेटी भवन में की गयी। जिसमें कुल 34 महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया। समापन अवसर पर ग्लोरियस प्रकाश मिंज ने वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में ग्रामीण इलाके के लोगों में जागरूकता के अभाव को देखते हुए इस क्षेत्र में जागरूकता लाने का प्रशिक्षुओं से आश्वासन लिया। ताकि वह अपने क्षेत्र के लोगों के बीच वित्तीय साक्षरता की महत्ता पर प्रकाश डालें जिससे कि उनके ज...