सीतापुर, मई 11 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली विकास खंड क्षेत्र से एक महिला ग्राम प्रधान अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। उनके पति ने सिधौली कोतवाली में पुलिस से पत्नी और बेटी की तलाश की मांग की है। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयरामपुर निवासी बलराम ने रविवार को कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी मीना, जो वर्तमान में विसुनदासपुर की ग्राम प्रधान हैं, शनिवार दोपहर अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ मामा की बेटी के घर सहोली जाने के लिए निकली थीं। मीना गांव से सिधौली तक पहुंचीं, लेकिन सहोली नहीं पहुंचीं। यह भी पढ़ें- किशोरी लापता, तहरीर दी देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। महिला का मोबाइल भी स्विच ऑफ बताया जा रहा है। सूचना के...