गोड्डा, जून 3 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि गोड्डा में नव नियुक्त सदर एसडीपीओ आकाश भारद्वाज से महिला संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्र सचिव महिला कोषांग गीता मिश्रा, जिला महिला महासचिव रेशमा झा, जिला महिला सचिव सुलेखा दास एवं जिला महिला अध्यक्ष अंजना झा ने संयुक्त रूप से एसडीपीओ का स्वागत किया। महिलाओं ने उन्हें राधा-कृष्ण की प्रतिमा भेंट कर नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।मुलाकात के दौरान महिला सुरक्षा, सामाजिक जागरूकता, कानून-व्यवस्था एवं जनसहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। महिला प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि नव नियुक्त एसडीपीओ के नेतृत्व में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा महिलाओं को बेहतर सुरक्षा वातावरण प्राप्त होगा।प्रतिनिधिमंडल यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस के CPU से परिचित हैं आ...