महिला प्रगणकों की भागीदारी अनिवार्य, जिम्मेदारी से बचने पर होगी कार्रवाई
लखीसराय, अप्रैल 28 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। आगामी राष्ट्रीय जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने इस बार महिला प्रगणकों की भूमिका को अनिवार्य और अत्यंत महत्वपूर्ण बताया है। प्रधान सचिव सह राज्य नोडल पदाधिकारी सीके अनिल ने शिक्षा विभाग को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जनगणना कार्य में कोताही बरतने या बहानेबाजी करने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जारी पत्र के अनुसार, वर्तमान सामाजिक आर्थिक परिस्थितियों में राज्य के कई क्षेत्रों से पुरुषों का पलायन बढ़ा है। ऐसे में घरों का संचालन मुख्य रूप से महिलाओं के हाथ में है। प्रशासन का मानना है कि घर घर जाकर जानकारी जुटाने में महिला प्रगणक अधिक सहज, विश्वसनीय और प्रभावी साबित होंगी। यह भी पढ़ें- जनगणना की तैयारी को लेकर प्रगणकों औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.