मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस जिला इकाई महिला प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को बीएम पी 6, दुर्गापुरी में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. रवि शंकर चैनपुरी ने की। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रूपा श्रीवास्तव ने कमेटी की घोषणा की। प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष जानकी श्रीवास्तव ने महिलाओं से सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। कमेटी में अध्यक्ष रूपा श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुनीता कुमारी एवं सुधा कर्ण, महासचिव अमिता वर्मा, सचिव शिखा कुमारी, कोषाध्यक्ष अर्चना कुमारी को बनाया गया है। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य में रामादेवी, उमा कुमारी, अमृता कुमारी, सुमन कुमारी, राखी कुमारी, मुन्नी कुमारी, शिखा कर्ण, सनी श्रीवास्तव, अनीता कर्ण, प्रतिभा कर्ण, रुचि कर्ण शामिल हैं। संचालन महासचिव राजीव कुमार और धन्यवाद ज्ञापन आईटी से...