मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित धर्मकाटा के पास रविवार की दोपहर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के रिटायर कर्मी सुरेश झा की पत्नी विभा देवी के गले से दिनदहाड़े मंगल सूत्र छीन लिया गया। पीड़िता ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस के बताया कि वह कुढ़नी थाना क्षेत्र के केरवा नगीना चौक स्थित अपने घर से रेवा रोड स्थित भतीजा के घर जा रही थी। धर्मकाटा के पास खड़ी होकर वह भतीजे को फोन कर रही थी। इसी बीच पल्सर बाइक सवार दो बदमाश भगवानपुर की ओर से आए और उसके गले से मंगलसूत्र छीन कर भामा शाह द्वार की ओर भाग निकले। मंगलसूत्र का वजन करीब दस ग्राम था। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है।जानकारी हो कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.