मधुबनी, जुलाई 17 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के साहरघाट थाना की महिला पुलिस विनीता कुमारी ने सहयोगी बलों की सहायता से बाइक सवार दो तस्करों को खदेड़ कर पकड़ लिया। गुरुवार की शाम को यह कार्रवाई लोमा गांव के पास की गयी। आरोपी के पास से 120 बोतल शराब लदी बाइक बरामद कर ली गयी। आरोपियों के नाम ललन कुमार और राकेश यादव हैं। दोनों के घर दरभंगा जिले के जाले थाना क्षेत्र स्थित समधिनिया गांव में हैं। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार को मामले की जांच के लिए निर्देशित किया गया है। पीटीसी विनीता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...