फतेहपुर, मार्च 23 -- फतेहपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति द्वितीय चरण के तहत सोमवार को बाइक-स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। पटेल नगर चौराहे से महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता रैली निकाल शक्ति प्रदर्शन किया। रैली को डीएम रविंद्र सिंह एवं पुलिस एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान नारी सुरक्षा-नारी सम्मान, बेटी बचाओ - बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण ही राष्ट्र सशक्तिकरण जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया। सीओ लाइन प्रगति यादव, महिला थाना अध्यक्ष सहित मिशन शक्ति टीम व अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...