पटना, दिसम्बर 30 -- कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं निवारण से संबंधित कानून को लेकर मंगलवार को सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यशाला हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार के डीजीपी विनय कुमार रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस विभाग में कार्यरत महिला कर्मियों एवं अधिकारियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा प्रावधानों और शिकायत निवारण की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सुरक्षित और सम्मानजनक कार्यस्थल महिलाओं का मूल अधिकार है और इसके लिए कानून की जानकारी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय, पटना जिला बल तथा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की विभिन्न वाहिनियों की महिला पुलिसकर्मी एवं पुलिस पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यशाला के माध्यम से ...