मेरठ, अप्रैल 22 -- सेंट्रल मार्केट में धरने पर बैठी महिलाओं का बुधवार को लगातार 13वें दिन भी धरना जारी रहा। महिलाओं ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों से टूटे विश्वास एवं व्यापार की हुई मौत पर सुबह हवन-यज्ञ करके तेरहवीं मनाई। धरनास्थल पर महिलाओं को दोपहर में ब्रह्मभोज और शोकसभा करनी थी। इस दौरान पुलिस-पीएसी एवं महिला पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। दोपहर में सीओ सुचिता सिंह एवं नवीना शुक्ला ने महिलाओं के बीच धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की। उन्हें समझाया कि धरना शांतिपूर्वक रखें। कोई राजनीतिक फायदा न उठा सके। सेंट्रल मार्केट शास्त्रीनगर में बुधवार सुबह से ही महिलाएं धरनास्थल पर पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक तैयारियों में जुट गई थीं। 13वें दिन भी महिलाओं ने धरना जारी रखा। धरनारत महिलाओं ने सुबह पहले धरनास्थल पर हवन-यज्ञ किया। कहा कि उनके व्याप...