बिहारशरीफ, मार्च 26 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसपी भारत सोनी ने बताया कि सीएम की समृद्धि यात्रा के काफिला के बीच सड़क पर से बच्ची को हटाने वाली महिला पुलिस कर्मी सोनी प्रियदर्शी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। औरंगाबाद जिला बल की महिला पुलिस कर्मी नालंदा जिले में प्रतिनियुक्ति पर हैं। एसपी ने महिला पुलिस कर्मी की काफी प्रशंसा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...