आगरा, मार्च 21 -- थाना एकता क्षेत्र में बाइक सवार एक युवक महिला पुलिसकर्मी और उसके पति का लगातार पीछा कर रहा है। दंपति ने अनहोनी की आशंका जताई है। मोहनपुरा, रकाबगंज निवासी वासुदेव चाहर ने थाना एकता में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी पुलिस विभाग में कार्यरत है। वह पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही हैं। ऐसे में वह पत्नी के साथ थाना एकता की मैस में भोजन के लिए आते-जाते हैं। इसी दौरान पिछले तीन दिन से सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार उनका पीछा कर रहा है। बाइक पर नंबर भी स्पष्ट नहीं है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपित ने उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया है। साथ ही आशंका जताई है कि उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.