संभल, मार्च 22 -- जिले में नवरात्र के चौथे दिन रविवार को "मिशन शक्ति" के तहत एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। जिलेभर के सभी थानों में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने स्कूटी रैली निकालकर न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण का सशक्त संदेश भी दिया। रैली की शुरुआत चौधरी सराय पुलिस चौकी से हुई, जहां एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ चन्दौसी दीपक तिवारी और स्थानीय युवती जूहा राहत ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस मौके पर माहौल उत्साह और गर्व से भरा नजर आया। करीब 100 महिला पुलिसकर्मी हेलमेट पहनकर स्कूटियों पर सवार हुईं। गुब्बारों से सजी स्कूटियां और आगे-आगे चल रहे पुलिस अधिकारियों के वाहन पूरे शहर का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। कुछ महिला पुलिसकर्मी खुली जीप में शस्त्र लेकर सवार रहीं, जो सुरक्षा और शक्ति का प्रती...