सासाराम, अगस्त 8 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम, निषेध एवं प्रतितोष अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को बेदा स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (महिला) बटालियन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन महिला बटालियन की पुलिस उपाधीक्षक स्वाति एवं महिला एवं बाल विकास निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मो. शमीम अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...