मुजफ्फर नगर, मार्च 9 -- मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को मुजफ्फरनगर की रिजर्व पुलिस लाइन में महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम हुआ। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य समाज के निर्माण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में महिलाओं के अतुलनीय योगदान को रेखांकित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी नीलम राय उपस्थित रहीं। समारोह के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने समाज में महिलाओं का योगदान विषय पर अपनी ओजस्वी विचार रखे और कई मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रस्तुतियों के माध्यम से उन्होंने कार्यक्षेत्र और परिवार के बीच संतुलन बनाने की अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस मौके पर नीलम राय ने महिला पुलिसकर्मियों के साहस और कर्तव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.