गुड़गांव, मई 24 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। ड्यूटी के दबाव और अनियमित दिनचर्या के बीच महिला पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर शनिवार को फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने गुरुग्राम पुलिस के साथ मिलकर विशेष वैलनेस पहल आयोजित की। सेक्टर-44 स्थित अस्पताल में आयोजित 'शी प्रोटेक्ट्स अस, वी प्रोटेक्ट हर' कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करना रहा। यह भी पढ़ें- महिला पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच कीकार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यक्रम में मानेसर की डीसीपी प्रबीना पी मुख्य अतिथि रहीं। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी लगातार तनावपूर्ण परिस्थितियों में काम करती हैं और कई बार अपने स...