एटा, फरवरी 10 -- मंगलवार को राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया। महिला बैरक में निरुद्ध 38 महिला बंदियों से संवाद किया। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डा. बबिता चौहान ने महिला बंदियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया महिला बंदियों को शासन से निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। निरीक्षण में महिला बंदियों में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। महिला बंदियों को आत्मविश्वास बनाए रखने एवं भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। निरीक्...