महिला-पुरुष को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
रुडकी, मई 22 -- झबरेड़ा, संवाददाता। इकबालपुर चौकी पुलिस ने जंगल में बने एक कमरे से एक महिला और पुरुष को पकड़ा है। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे। पुलिस ने आरोपी पुरुष का पुलिस एक्ट में चालान किया जबकि महिला को सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इकबालपुर चौकी प्रभारी योगेश कुमार को ग्राम सुनेहटी निवासी एक ग्रामीण ने सूचना दी थी कि गांव के समीप खेत में बने कमरे में एक महिला और पुरुष अनैतिक गतिविधियों में लिप्त हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे में छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.