बोकारो, अप्रैल 13 -- भंडारीदह, प्रतिनिधि। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता रविवार को बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गई। बीआरएल डीएवी भंडारीदह को सेंटर कोड 504 में अभ्यर्थियों के लिए दोनों पाली में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा संचालन के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं दंडाधिकारी तत्पर रहे। इस सेंटर में सुबह साढ़े सात बजे से ही बारीकी के साथ जांच पड़ताल एवं एडमिट कार्ड मिलान के बाद ही केंद्र पर प्रवेश दिया जा रहा था। इस सेंटर में रांची, धनबाद, दुमका व बोकारो सहित अन्य कई जिलों के अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आये हुए थे। भंडारीदह सेंटर में दूर दराज जिले से आये अभ्यर्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई अभ्यर्थी एक दिन पूर्व ही भंडारीदह सेंटर में आ गए थे लेकिन यहां रूकने के ...