सहरसा, फरवरी 14 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। बख्तियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद नगर गंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे महेश कुमार भगत की पत्नी सीमा देवी आधी रात को अपने छह वर्षीय पुत्र को साथ लेकर घर से लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित पति द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में आशंका जताई गई है कि महिला किसी अन्य पुरुष के साथ गई है। आवेदन के अनुसार, वह घर से तीन ट्रॉली बैग में कपड़े और करीब 20 हजार रुपये नकद लेकर निकली। घटना की जानकारी मिलने पर महेश कुमार भगत ने मोबाइल पर संपर्क की कोशिश की, लेकिन फोन स्विच ऑफ मिला। रिश्तेदारों व परिचितों के यहां खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। परिजन बच्चे की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। थानाध्यक्ष अमर...