महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में कोर्ट ने दलीलें सुनीं
नई दिल्ली, जुलाई 1 -- महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार को शिकायतकर्ताओं की ओर से अंतिम दलीलें सुनीं। यह सुनवाई बंद कमरे (इन-कैमरा) में हुई। अदालत गुरुवार को भी आगे की दलीलें सुनेगी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार की अदालत में शिकायतकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका जॉन ने अपनी दलीलें रखीं। इससे पहले मंगलवार को आरोपियों की ओर से अंतिम दलीलें पूरी हो चुकी हैं। यह मामला उस प्राथमिकी से जुड़ा है, जो महिला पहलवानों की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। इस मामले में पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह और विनोद तोमर पर मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि सिंह ने डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष पद पर रहते हुए देश और विदेश में महिला पहलवानों का यौन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.