बांदा, फरवरी 16 -- बांदा। अनथुआ में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र गुप्ता बाबू भैया ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। दंगल में हरियाणा, दिल्ली, झांसी, हमीरपुर, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट आदि क्षेत्र के पहलवानों ने प्रतिभाग़ किया। महिला पहलवानों की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। महिला पहलवानों ने दांव पेंच दिखाकर खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम के आयोजक अनथुआ प्रधान अनूप सिंह रहे। इस दौरान रईस खान, अमित नामदेव, मनी कश्यप, राममिलन वर्मा, शनि रसिनिया, राजबहादुर गुप्ता राज, हरी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...