लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- ईसानगर क्षेत्र के गांव त्रिकोलिया मजरा सिंगावर में बुधवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत की ओर जा रही एक महिला पर किसी जंगली जानवर ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि अनीता पत्नी श्यामकिशोर निवासी त्रिकोलिया मजरा सिंगावर सुबह अपने खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में अचानक किसी जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खमरिया ले जाकर उनका इलाज करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.