बलिया, मार्च 28 -- बलिया। चितबड़ागांव क्षेत्र के सब्जी मंडी गेट के पास लीटी- चोखा की दुकान पर पैसे के विवाद में महिला पर हमला कर टप्पेबाजी करने के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से दो ब्लेड के साथ लूट के आभूषण भी बरामद कर लिए है। घटना बुधवार की है, पुलिस को दी गई तहरीर में कस्बा निवासी सोनू गुप्त ने बताया कि उनकी मां रामदुलारी सब्जी मंडी गेट के पास चाय-नमकीन और लीटी- चोखा की दुकान चलाती है। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने दुकान में नाश्ता करने के बाद पैसे देने से इंकार कर दिया। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला पर ब्लेड से हमला करते हुए उसके आभूषण छीनकर फरार हो गए। इस मामले में घायल महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।घटना के 48 घंट...