प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 14 -- बाबा बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना क्षेत्र के जयसिंह गढ़ रत्तूपुर गांव निवासी शमशाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार सुबह बहूं फिरोजा बानो हैंडपंप से पानी लेकर पेड़ के थाले की सिंचाई कर रही थी। उसी दौरान आरोपी इरफान अपनी छत पर खड़े होकर ईंट से बहूं पर हमला कर दिया था। ईंट लगने से फिरोजा मौके पर गिरकर बेहोश हो गई थी। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। फिरोजा का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। सोमवार देर शाम छह बजे फिरोजा बानो के ससुर शमसाद की तहरीर पर पुलिस ने जयसिंहगढ रत्तूपुर गांव निवासी इरफान पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दंपति को खेत में दौड़ा दौड़ा कर पिटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...