हिन्दुस्तान टीम, अप्रैल 16 -- यूपी में देवरिया जिले के महुआडीह क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में बुधवार देर रात पट्टीदारों के बीच कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। विवाद के दौरान एक पक्ष के युवक ने कुदाल से प्रहार कर एक महिला की हत्या कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पूरे गांव में हड़कंप मंच गया। पुलिस को भी विवाद के बाद महिला की हत्या की जानकारी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस मुस्तैद है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर बनहर गांव में निवासी दिनेश विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा दोनों पट्टीदार है । बुधवार की देर रात इन दोनों के परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुर...