हापुड़, जून 6 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। आरोपियों ने पीट पीटकर पीड़िता को अधमरा कर दिया। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी ससुर और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का गंभीर हालत में मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। ईदगाह रोड के निवासी नदीम ने बताया कि उसकी बहन मनतशा तीन जून की शाम करीब छह बजे अपने कमरे में बैठी हुई थी। यह भी पढ़ें- महिला पर घर में घुसकर धारदार हथियार से किया हमला आरोप है कि उसी दौरान ससुराल पक्ष के सुहेल, एहतेशाम, आस मोहम्मद और भूरी वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।आरोप है...